देश की खबरें | बरोदा विस उपचुनावः भाजप को जीत का यकीन, कांग्रेस का दावा कि लोग सरकार को सिखाएंगे सबक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट पर नवंबर में होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर हरियाणा में सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट पर नवंबर में होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

जहां भाजपा का कहना है कि इस सीट के मतदाता विकास के लिए मत देंगे, वहीं कांग्रेस का दावा है लोग सत्तारूढ़ दल की “किसान विरोधी“ नीतियों के लिए उसे सबक सिखाने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

हरियाणा भाजपा प्रमुख ओपी धनखड़ ने कहा कि बरोदा के लोग विकास के लिए मतदान करके सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा का प्रत्याशी जीते।

धनखड़ ने गुड़गांव में पत्रकारों से कहा, “ राज्य के अन्य हिस्सों की तरह बरोदा विधानसभा क्षेत्र के लोग भी विकास चाहते हैं। वे विकास के लिए मतदान करेंगे। “

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- यह एक व्यक्तिगत क्षति है, मैंने एक दोस्त और मूल्यवान सहयोगी को खो दिया: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दूसरी ओर, हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि लोग सरकार को “ किसान-विरोधी“ और “जन-विरोधी“ नीतियों के लिए सबक सिखाने के वास्ते उपचुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया ‘‘ समाज का कोई भी तबका, चाहे गरीब हो, कर्मचारी हो, युवा हो और किसान हो, वह इस सरकार से खुश नहीं हैं। किसान पहले ही तीन कृषि कानूनों को लेकर नाराज हैं। ’’

बहरहाल, बरोदा सीट से कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा का इस साल अप्रैल में निधन हो गया था, जिसके बाद सीट रिक्त हो गई है।

इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

दोनों मुख्य पार्टियों में से किसी ने भी अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है।

इस सीट पर तीन नवंबर को मतदान होना है और 10 नवंबर को मतगणना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\