खेल की खबरें | बडौदा और राजस्थान सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बडौदा ने विष्णु सोलंकी के करिश्माई प्रदर्शन से हरियाणा को आठ विकेट और राजस्थान ने महिपाल लोमरोर की उम्दा पारी के दम पर बिहार को 16 रन से हराकर बुधवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अहमदाबाद, 27 जनवरी बडौदा ने विष्णु सोलंकी के करिश्माई प्रदर्शन से हरियाणा को आठ विकेट और राजस्थान ने महिपाल लोमरोर की उम्दा पारी के दम पर बिहार को 16 रन से हराकर बुधवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

राजस्थान 29 जनवरी को पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु का सामना करेगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल बड़ौदा और पंजाब के बीच खेला जाएगा। पंजाब और तमिलनाडु ने मंगलवार को क्रमश: कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी।

बड़ौदा की हरियाणा पर जीत के नायक मध्यक्रम के बल्लेबाज विष्णु सोलंकी रहे। उन्होंने नाबाद 71 रन बनाये जिनमें अंतिम तीन गेंदों पर बनाये गये 16 रन भी शामिल हैं जिससे बड़ौदा लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा।

हरियाणा ने सात विकेट पर 148 रन बनाये थे। वह अपने इस स्कोर का बचाव करने की स्थिति में दिख रहा था। बड़ौदा को अंतिम दो ओवरों में 23 रन चाहिए थे। कप्तान मोहित शर्मा ने 19वें ओवर में केवल पांच रन दिये। इस तरह से बड़ौदा को आखिरी ओवर में 18 रन की दरकार थी।

बड़ौदा के बल्लेबाजों ने पहली तीन गेंदों पर तीन रन बनाये जिसके बाद उसे अंतिम तीन गेंदों पर 15 रन की जरूरत थी। ऐसे में सोलंकी ने तेज गेंदबाज सुमित कुमार पर पहले छक्का और फिर चौका जमाया। बड़ौदा अब लक्ष्य से पांच रन दूर था और सोलंकी ने आखिरी गेंद पर विजयी छक्का जमाकर टीम का स्कोर दो विकेट पर 150 रन पर पहुंचाया।

सोलंकी ने 46 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाये। कप्तान केदार देवधर ने 40 गेंदों पर 43 रन बनाये जबकि स्मित पटेल ने 21 और अभिमन्यु सिंह राजपूत ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया।

हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। उसकी तरफ से हिमांशु राणा ने 49 और शिवम चौहान ने 35 रन का योगदान दिया। बड़ौदा के लिये कार्तिक काकड़े ने दो जबकि अतित सेठ और बाबाशफी पठान ने एक – एक विकेट लिया।

दिन के दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाये। उसकी तरफ से महिपाल लोमरोर के 37 गेंदों पर पांच चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन जबकि भरत शर्मा (38) और अंकित लांबा (38) ने पहले विकेट के लिये 59 रन जोड़े।

इसके जवाब में बिहार की टीम चार विकेट पर 148 रन ही बना पायी। मंगल महरौर ने 58 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाये। विकास यादव ने अंतिम क्षणों में 17 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाये लेकिन वे टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी