देश की खबरें | बाराबंकी पुलिस ने एंबुलेंस मामले में मुख्तार के एक और करीबी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फर्जी एंबुलेंस मामले में बाराबंकी पुलिस ने बांदा जेल में बंद मऊ जिले से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के एक और करीबी अली मोहम्मद जाफरी उर्फ शाहिद को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। मामले में इससे पहले सात लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

बाराबंकी (उप्र), 11 जुलाई फर्जी एंबुलेंस मामले में बाराबंकी पुलिस ने बांदा जेल में बंद मऊ जिले से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के एक और करीबी अली मोहम्मद जाफरी उर्फ शाहिद को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। मामले में इससे पहले सात लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने रविवार को बताया कि काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शाहिद की गिरफ्तारी बाराबंकी नगर कोतवाली स्थित मयूर विहार कालोनी से सर्विलांस की मदद से की गई।

पुलिस ने बताया कि वह सिपह थाना कोतवाली नगर जिला जौनपुर (हाल पता लारी हाता कालोनी अली का कटरा थाना वजीरगंज लखनऊ) का निवासी है।

गौरतलब है कि जबरन वसूली के एक मामले में बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था। अंसारी को वहां जिस एंबुलेंस से लाया गया था, उसपर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी। जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉक्टर अलका राय और उनके कुछ सहयोगियों ने साल 2013 में इस एंबुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया था।

इस मामले में बाराबंकी की नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया, जिसमें मुख्तार अंसारी को साजिश और जालसाजी का आरोपी बनाया गया था।

बाराबंकी पुलिस का कहना है कि डॉक्टर अलका राय, उनके सहयोगी डॉक्टर शेषनाथ राय, मुख्तार अंसारी, मुजाहिद, राजनाथ यादव और अन्य ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत एंबुलेंस के पंजीकरण के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।

इस मामले में पुलिस अलका राय, शेषनाथ राय और राजनाथ यादव समेत सात लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अभी दो आरोपियों की गिरफ्तारी और होनी बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\