जरुरी जानकारी | आवास ऋण के लिए कागजी कार्रवाई आसान करे बैंक: कौशल किशोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बुधवार को 'सभी के लिए आवास' हासिल करने में मदद के लिए बैंकों से 'आवास ऋण' मुहैया कराने की 'कागजी' कार्रवाई को आसान बनाने को कहा।
नयी दिल्ली, 13 जुलाई आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बुधवार को 'सभी के लिए आवास' हासिल करने में मदद के लिए बैंकों से 'आवास ऋण' मुहैया कराने की 'कागजी' कार्रवाई को आसान बनाने को कहा।
उद्योग मंडल एसोचैम के 'भारत में आवास वित्त - मुद्दे और समाधान' विषय पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में किशोर ने कहा कि बैंक अधिकारियों, बिल्डरों और वित्त क्षेत्र से जुड़े सभी संबंधित पक्षों को प्रधानमंत्री के देश के प्रत्येक नागरिकों को घर प्रदान करने वाले दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।
एसोचैम के बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा कि अगर देश के हर गरीब के पास अपना घर और रोटी, कपड़ा तथा मकान जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी तो यह भारत के लिए गर्व की बात होगी।
किशोर ने बैंक अधिकारियों से कहा कि लोगों को आसान कागजी कार्रवाई के माध्यम से आवास ऋण प्राप्त करने में मदद करने के लिए कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा, "मौजूदा समय में देश भर में अनुमानित कुल 1,36,000 बैंक शाखाएं हैं। अगर आवेदकों को इन बैंकों से आसानी से आवास ऋण मिल जाता है तो घर उपलब्ध कराने के काम में भी आसानी हो जाएगी।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

