देश की खबरें | किसान का ऋण मंजूर करने के लिए रिश्वत लेने के मामले में बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एक शाखा प्रबंधक को एक किसान का कृषि ऋण मंजूर करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,चार सितंबर सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एक शाखा प्रबंधक को एक किसान का कृषि ऋण मंजूर करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rape Case Against BJP MLA Mahesh Negi: बीजेपी नेता महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश.

सीबीआई ने महाराष्ट्र के जलगांव की परोला शाखा के आरोपी शाखा प्रबंधक किरण ठाकरे और एक एजेंट के आवास पर छापा मारा और 10 लाख रुपये नकद बरामद किए ।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने दोनों के खिलाफ शिकायतकर्ता से 75,000 रुपये की रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया है। किसान ने एजेंसी से शिकायत की थी कि 7.10 लाख रुपये के कृषि ऋण की मंजूरी के लिए उससे रिश्वत मांगी जा रही है।

यह भी पढ़े | Encounter In Baramulla District: जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने यहां कहा ,‘‘जांच के दौरान यह पता चला कि एक एजेंट (निजी व्यक्ति) ने उक्त मामले को आगे बढ़ाने के लिए कथित तौर पर 25,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। यह भी आरोप लगाया गया था कि बाद में रिश्वत की राशि पर फिर बातचीत की गई थी और रिश्वत के लिए 75,000 रुपए (50,000 रुपए प्रबंधक के लिए और 25,000 रुपए एजेंट के लिए) तय किए गए।’’

गौड़ ने कहा कि शाखा प्रबंधक ने किसान से ऋण मंजूरी के लिए कथित रूप से एक ब्लैंक चेक लिया। उन्होंने कहा कि यह रिश्वतखोरी के मामलों में ‘‘अनोखा तरीका है।’’

उन्होंने बताया कि एजेंट के माध्यम से 75,000 रुपए निकाले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\