जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया ने 3,000 करोड़ रुपये के क्यूआईपी को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को 3,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) को मंजूरी दी, जिसका उपयोग व्यापार वृद्धि एवं नियामक जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
नयी दिल्ली, 25 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को 3,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) को मंजूरी दी, जिसका उपयोग व्यापार वृद्धि एवं नियामक जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि बैंक की पूंजी निर्गम समिति ने बुधवार को अपनी बैठक में इस निर्गम के लिए प्रारंभिक नियोजन दस्तावेज सह आवेदन पत्र को मंजूरी दे दी। साथ ही इश्यू खोलने के लिये स्वीकृति दे दी।
बैंक ने क्यूआईपी के लिए 66.19 रुपये प्रति शेयर की न्यूनतम कीमत तय की है।
बैंक ऑफ इंडिया ने निवेशकों को लुभाने के लिए 10-23 अगस्त तक एक रोड शो आयोजित किया, जिसमें यस बैंक, आईडीएफसी बैंक, एचडीएफसी ट्रेजरी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, एडलवेइस, एसबीआई लाइफ, कोटक लाइफ, फेडरल बैंक सहित 26 संस्थाओं ने भाग लिया।
बैंक ने कहा है कि वह इश्यू के आवेदकों को न्यूनतम मूल्य में पांच प्रतिशत तक की छूट दे सकता है।
बैंक ने कहा कि पूंजी निर्गम समिति की अगली बैठक 30 अगस्त को होगी, जिसमें क्यूआईपी के तहत आवंटित किए जाने वाले शेयरों के निर्गम मूल्य पर विचार किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)