विदेश की खबरें | बांग्लादेश के प्रथम सेना प्रमुख केएम शफीउल्ला का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के प्रथम सेना प्रमुख एवं पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के मुक्ति संग्राम के सेक्टर कमांडर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) केएम शफीउल्ला का 90 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 26 जनवरी बांग्लादेश के प्रथम सेना प्रमुख एवं पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के मुक्ति संग्राम के सेक्टर कमांडर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) केएम शफीउल्ला का 90 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘ढाका के ‘कम्बाइन्ड मिलिट्री हॉस्पिटल’ (सीएमएच) में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।’’

सेना ने बताया कि उन्हें दो जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायरॉयड समस्याओं, जिगर संबंधी जैसी कई बीमारियों से जूझ रहे थे।

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) शफीउल्ला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान एक सेक्टर कमांडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम देश और उसके लोगों के लिए उनके योगदान को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। बांग्लादेश में सभी क्षेत्रों के लोग उनके वीरतापूर्ण कार्यों को सम्मान के साथ हमेशा अपने जहन में रखेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड