देश की खबरें | बांग्लादेशी तस्करों ने किया भारतीय क्षेत्र में बीएसएफ पर हमला, एक घुसपैठिया ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में सालपोकर के सीमावर्ती इलाकों में सोमवार को भारतीय सीमा में अपने साथियों के साथ घुसपैठ करने वाले एक बांग्लादेशी तस्कर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर त्रिपुरा में सालपोकर के सीमावर्ती इलाकों में सोमवार को भारतीय सीमा में अपने साथियों के साथ घुसपैठ करने वाले एक बांग्लादेशी तस्कर को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि धारदार हथियारों से लैस बांग्लादेशी तस्कर भारत में तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, समूह में 12 से 15 तस्कर शामिल थे और यह घटना सोमवार की शाम करीब छह बजे त्रिपुरा के गोकुल नगर के सालपोकर में हुई।

सूत्रों ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को देखा और जब उनमें (जवानों) से एक को समूह ने पकड़ा और हमला किया, तो उन्होंने अन्य जवानों को बुलाया।

सूत्रों ने बताया कि करीब 40 मीटर की दूरी से हवा में एक गोली चलाई गई, जिसके बाद कुछ उपद्रवी वापस बांग्लादेश भाग गए। अन्य लोगों ने एक बीएसएफ जवान को घेर कर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया तथा उसे पकड़ कर नीचे गिरा दिया।

सूत्रों ने बताया कि खतरे को भांपते हुए और अपनी जान बचाने के लिए जवान ने अपनी सर्विस बंदूक से दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद अन्य बदमाश बांग्लादेश भाग गए।

सूत्रों ने जानकारी दी कि इलाके की तलाशी लेने पर एक बांग्लादेशी तस्कर मृत पाया गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, झड़प में बीएसएफ जवान की राइफल की बट क्षतिग्रस्त हो गई। घायल जवान का फिलहाल इलाज हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\