खेल की खबरें | बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे से वनडे श्रृंखला जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के सामने 241 रन का लक्ष्य था जिसे उसने आखिरी ओवर में हासिल किया। उसने सात विकेट पर 242 रन बनाये।

बांग्लादेश के सामने 241 रन का लक्ष्य था जिसे उसने आखिरी ओवर में हासिल किया। उसने सात विकेट पर 242 रन बनाये।

अनुभवी शाकिब अल हसन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नाबाद 96 रन बनाये। पहले मैच में उन्होंने पांच विकेट लिये थे जिससे वह बांग्लादेश की तरफ से वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

शाकिब ने नौवें नंबर के बल्लेबाज मोहम्मद सैफुद्दीन (नाबाद 28) के साथ 69 रन की अटूट साझेदारी की जिससे बांग्लादेश लक्ष्य तक पहुंच पाया। जिम्बाब्वे के पास तब मौका था जब बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 130 रन था लेकिन वह दबाव नहीं बना पाया।

इससे पहले जिम्बाब्वे ने नौ विकेट पर 240 रन बनाये थे। उसकी तरफ से वेस्ली मैदेवर ने 56 और कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 46 रन बनाये। शाकिब ने दो विकेट भी लिये।

तीसरा वनडे मंगलवार को खेला जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\