देश की खबरें | बांग्लादेश त्रिपुरा में 1971 के युद्ध की यादों से जुड़े स्थानों को संरक्षित करेगा: सहायक उच्चायुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त, मोहम्मद जोबायद हुसैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश त्रिपुरा में उन स्थानों को संरक्षित करने का इच्छुक है जहां 1971 के मुक्ति संग्राम की यादें जुड़ी हैं।

अगरतला, 16 दिसंबर अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त, मोहम्मद जोबायद हुसैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश त्रिपुरा में उन स्थानों को संरक्षित करने का इच्छुक है जहां 1971 के मुक्ति संग्राम की यादें जुड़ी हैं।

पाकिस्तान से देश की आजादी की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए यहां बांग्लादेश सहायक उच्चायोग में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, हुसैन ने कहा, ‘‘हमारा देश त्रिपुरा में उन स्थानों को संरक्षित करने का इच्छुक है जहां मुक्ति संग्राम की यादें हैं। मोटे तौर पर ऐसे 20 स्थानों की पहचान की गई है। कोविड-19 महामारी के कारण प्रक्रिया धीमी हो गई, लेकिन यह जल्द ही गति पकड़ लेगी।’’

उन्होंने कहा कि दक्षिण त्रिपुरा के छोटाखोला में भारत-बांग्लादेश मैत्री उद्यान ऐसे सबसे बड़े स्थानों में से एक है, और अन्य प्रमुख स्थानों की जल्द ही पहचान की जाएगी।

सीमावर्ती गांव में 20 हेक्टेयर भूमि पर एक विशाल पार्क स्थापित किया गया है, जो कि मुक्ति वाहिनी का एक पूर्व अड्डा था, जिसका इस्तेमाल तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में नोआखली, फेनी और कोमिला जिले के कुछ हिस्सों में पाकिस्तानी सेना पर हमले शुरू करने के लिए किया जाता था।

त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने बतौर मुख्य अतिथि अपने भाषण में कहा कि पारस्परिक रूप से लाभकारी मुद्दों पर सहयोग से दोनों देशों के संबंध वर्तमान में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने उस देश में स्थित पूर्वोत्तर राज्यों के विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बांग्लादेश सरकार की सराहना की।

अधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश सुरक्षा बलों ने त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के विद्रोहियों द्वारा स्थापित शिविरों को नष्ट कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी