विदेश की खबरें | बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने जेल में बंद कार्टूनिस्ट को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कार्टूनिस्ट अहमद कबीर किशोर पर आरोप है कि उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने के सरकार के तरीकों को लेकर भ्रम पैदा किया है और देश में कानून-व्यवस्था खराब किया है। लेकिन अधिकार समूहों का कहना है कि किशोर के खिलाफ डिजिटल सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई उन्हें दबाने वाला कदम है।

कार्टूनिस्ट अहमद कबीर किशोर पर आरोप है कि उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने के सरकार के तरीकों को लेकर भ्रम पैदा किया है और देश में कानून-व्यवस्था खराब किया है। लेकिन अधिकार समूहों का कहना है कि किशोर के खिलाफ डिजिटल सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई उन्हें दबाने वाला कदम है।

किशोर फिलहाल ढाका के बाहर एक जेल में बंद हैं और उनके वकील का कहना है कि कार्टूनिस्ट को कैद में प्रताड़ित किया गया है।

उनके वकील ज्योतिर्मय बरुआ ने बताया कि उच्च न्यायालय की दो न्यायाधीशों की पीठ ने मेडिकल आधार पर कार्टूनिस्ट को जमानत दी है।

बरुआ ने अदालत को बताया कि प्रताड़ना के कारण किशोर के दाहिने कान से सुनाई देना लगभग बंद हो गया है और उनके बायें पैर पर चोट का स्थाई निशान पड़ गया है।

लेखक कमेंटेटर मुश्ताक अहमद की पिछले बृहस्पतिवार को हिरासत में मौत के बाद सड़कों और सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के बाद बुधवार को किशोर की जमानत पर फैसला हुआ।

किशोर और अहमद दोनों को पिछले साल पांच मई को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड