खेल की खबरें | बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 220 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेहदी हसन मिराज और तास्किन अहमद के चार – चार विकेट की मदद से बांग्लादेश ने रविवार को यहां जिम्बाब्वे को दूसरी पारी में 256 रन पर आउट करके एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में 220 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

हरारे, 11 जुलाई मेहदी हसन मिराज और तास्किन अहमद के चार – चार विकेट की मदद से बांग्लादेश ने रविवार को यहां जिम्बाब्वे को दूसरी पारी में 256 रन पर आउट करके एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में 220 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

जिम्बाब्वे के सामने 477 रन का मुश्किल लक्ष्य था। कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 92 रन बनाये जबकि डोनाल्ड टिरिपानो ने 52 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे ने सुबह तीन विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसका मध्यक्रम लड़खड़ा गया।

जिम्बाब्वे के पुछल्ले बल्लेबाजों ने कुछ संघर्ष किया लेकिन वह बांग्लादेश के इंतजार बढ़ाने के अलावा हार का अंतर ही कम कर पाये। दसवें नंबर के बल्लेबाज ब्लेसिंग मुजारबानी 30 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन ने 66 रन देकर चार और तास्किन ने 82 रन देकर चार विकेट लिये।

बांग्लादेश ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शीर्ष क्रम लड़खडाने के बावजूद महमुदुल्लाह के नाबाद 150 तथा कप्तान मोमिनुल हक (70), लिट्टन दास (95) और तास्किन (75) के अर्धशतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 468 रन बनाये थे।

जिम्बाब्वे ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन आखिरी आठ विकेट 51 रन पर गंवाने से उसकी टीम पहली पारी में 276 रन ही बना पायी। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 284 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। उसकी तरफ से शादमान इस्लाम ने नाबाद 115 और नजमुल हुसैन ने नाबाद 117 रन बनाये थे।

अब इन दोनों टीमों के बीच 16 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\