जरुरी जानकारी | बंधन बैंक आवास क्षेत्र के एनपीए को परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी को करेगा हस्तांतरित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंधन बैंक के निदेशक मंडल ने आवास क्षेत्र की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) को एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कोलकाता, 21 दिसंबर बंधन बैंक के निदेशक मंडल ने आवास क्षेत्र की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) को एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इसके तहत उन एनपीए बन चुके उन आवासीय कर्ज को हस्तांतरित किया जाएगा जिनपर बकाया की अवधि 180 दिन से अधिक हो गई है।

कंपनी को हस्तांतरित की जाने वाली बकाया राशि 30 सितंबर, 2023 तक 775.62 करोड़ रुपये थी। बैंक को एकमुश्त नकद प्रतिफल के आधार पर एनपीए खंड के लिए 280.39 करोड़ रुपये की बाध्यकारी बोली मिली है।

बैंक के अनुसार, ‘स्विस चैलेंज’ पद्धति के अनुसार बोली लगाई जाएगी और बिक्री का निर्णय बोली प्रक्रिया को नियंत्रित करने वाले मौजूदा दिशानिर्देशों तथा बैंक की प्रासंगिक नीति के आधार पर किए जाएगा।

‘स्विस चैलेंज’ पद्धति बोली लगाने का एक तरीका है। इसका इस्तेमाल अक्सर सार्वजनिक परियोजनाओं में किया जाता है। इसमें इच्छुक पक्ष अनुबंध के लिए प्रस्ताव या किसी परियोजना के लिए बोली लगाते हैं।

इस बीच, बंधन बैंक ने असम सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की जानकारी भी दी। इसके तहत जीआरएएस नामक राज्य के लेखा मंच पर राजस्व एकत्र करने का काम किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\