देश की खबरें | भिवानी के बाढ़ड़ा खंड के सरकारी विद्यालयों में कुर्ता-पायजामा पहनने पर रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के बाढड़़ा खंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कुर्ता-पायजामा पहनने पर रोक लगा दी गयी है जिससे उनमें रोष फैल गया है।

भिवानी (हरियाणा), 24 नवंबर हरियाणा के बाढड़़ा खंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कुर्ता-पायजामा पहनने पर रोक लगा दी गयी है जिससे उनमें रोष फैल गया है।

शनिवार को बाढड़़ा खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण सिंह ने पत्र जारी कर विद्यालयों में अध्यापकों एवं अन्य कर्मियों के कुर्ता-पायजामा पहनकर नहीं आने के निर्देश दिए।

खंड शिक्षा अधिकारी ने एसडीएम के मौखिक आदेशों का हवाला देते हुए यह पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया कि विद्यालय में कोई भी अध्यापक कुर्ता-पायजामा पहनकर न आएं।

इस पत्र के जारी होने के बाद अध्यापकों में रोष है। उन्होंने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इस प्रकार का ड्रेस कोड कहीं पर लागू नहीं है और अध्यापकों के कुर्ता-पायजामा पहनने पर जो रोक लगायी गयी है वह पूरी तरह से गलत है।

शिक्षकों ने कहा कि इस मुद्दे पर यूनियन के पदाधिकारी के साथ बातचीत चल रही है और जल्द में इसका विरोध किया जाएगा।

इस बारे में जब खंड शिक्षा अधिकारी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि एसडीएम ने इस संबंध में उनसे दो-तीन बार कहा है, उन्हीं के मौखिक आदेशों के चलते उन्होंने यह पत्र जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now