देश की खबरें | तेलंगाना में शराब की दुकानों पर से पाबंदी हटाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना सरकार ने सोमवार को शराब की दुकानों को रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति देने का फैसला किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, तीन अगस्त तेलंगाना सरकार ने सोमवार को शराब की दुकानों को रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति देने का फैसला किया।

इसके साथ ही कोरोना वायरस की वजह से इनपर लागू पाबंदी हटा ली गई है।

यह भी पढ़े | सीपीआई नेता मोहम्मद सलीम का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निषेध एवं आबकारी के निदेशक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक शराब की दुकानों को खोलने का पुराना समय बहाल कर दिया गया है।

इसके मुताबिक, बृहद हैदराबाद नगर निगम इलाके में शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति होगी जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शराब की दुकानें खुली रह सकेंगी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान की दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव.

हालांकि, रविवार को शराब की दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक निर्धारित किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना शराब विक्रेता संघ ने दावा किया था कि लॉकडाउन की वजह से लाइसेंस शुल्क के मद में उन्हें 160 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और सरकार को इस घाटे पर भी संज्ञान लेना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\