देश की खबरें | बलिया : सपा विधायक पर पार्टी के युवा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी पर पार्टी के एक युवा नेता ने शुक्रवार को उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

बलिया, 28 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी पर पार्टी के एक युवा नेता ने शुक्रवार को उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

सपा के युवा नेता जुबेर खान उर्फ सोनू ने जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी विधायक रिजवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “मैं सपा यूथ बिग्रेड का निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव हूं और मीडिया के जरिये अपनी जान की हिफाजत करने की गुहार लगा रहा हूं।”

सोनू ने दावा किया, “सिकंदरपुर नगर पंचायत में पार्टी ने दिनेश चौधरी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि विधायक जियाउद्दीन रिजवी अपने एक समर्थक को निर्दलीय के रूप में वहां से चुनाव लड़वा रहे हैं।”

उन्‍होंने कहा, “मैं दो दिन पहले सपा उम्मीदवार का प्रचार कर रहा था, तभी मेरे पास रिजवी का फोन आया। उन्होंने मेरे हाथ-पैर तोड़वाने और मुझे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर में नजर आए, तो तुम्हारी हत्या करवा दूंगा।”

युवा नेता ने दावा किया कि सपा विधायक के माफिया मुख्तार अंसारी के एक करीबी और कई अन्य अपराधियों से संबंध हैं। उसने कहा, “मेरी हत्या हो सकती है। मेरे साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए विधायक रिजवी जिम्मेदार होंगे।”

सोनू ने विधायक की धमकी का कथित ऑडियो भी पत्रकारों के सामने पेश किया। युवा नेता ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी यह ऑडियो सुनाया है तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भी इस बारे में सूचित किया है।

अखिलेश के नेतृत्व वाली सरकार (2012-2017) में मंत्री रहे रिजवी ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-’ से बातचीत में सोनू को फोन करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सोनू ने कुछ ऐसी हरकत की थी, जिससे तैश में आकर उन्होंने उससे कुछ उल्टा-सीधा बोल दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट