देश की खबरें | बकरीद : ‘अल्लाह’, ‘मोहम्मद’ लिखे बकरों की कीमत लाखों में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मीना बाजार में बकरीद से पहले बिक्री के लिए लाये गए सैकड़ों बकरों में से तीन बकरे ऐसे हैं, जिन पर सभी का ध्यान गया। इन तीन बकरों पर बाकायदा कीमत का टैग लगा है और इनकी कीमत लाखों रुपये है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली के मीना बाजार में बकरीद से पहले बिक्री के लिए लाये गए सैकड़ों बकरों में से तीन बकरे ऐसे हैं, जिन पर सभी का ध्यान गया। इन तीन बकरों पर बाकायदा कीमत का टैग लगा है और इनकी कीमत लाखों रुपये है।

‘‘अनोखे’’ बकरों के मालिकों ने दावा किया कि इन पर पाक शब्द ‘अल्लाह’ और ‘मोहम्मद’ की इबारत है।

फूलों की माला पहने और महंगे कपड़ों से सजे-धजे इन बकरों ने बाजार में आते ही सभी का ध्यान आकर्षित किया है। दो बकरों की उम्र एक-एक साल है जबकि तीसरा बकरा दो साल का है।

दो साल की उम्र वाले बकरे के मालिक गुड्डू खान (35) ने इसकी कीमत 30 लाख रुपये तय की है। बहरहाल, उनका दावा है कि यह बकरा ‘‘अनमोल’’ है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आये गुड्डू ने कहा, ‘‘ये अनोखे बकरे हैं, जो और कहीं नजर नहीं आएंगे। वे अनमोल हैं। इन बकरों पर पाक शब्द ‘अल्लाह’ और ‘मोहम्मद’ की इबारत है।’’

अन्य दो बकरे गुड्डू के भाई और भतीजे के हैं, जिन्होंने प्रत्येक की कीमत 15 लाख रुपये तय की है।

गुड्डू के भतीजे अकिल खान ने कहा, ‘‘मैंने उसे एक साल से अधिक समय तक पाला। मुझे यकीन है कि मुझे इसके लिए 15 लाख रुपये मिल जाएंगे। हमने उन्हें अच्छी तरह से खिलाया-पिलाया। वे विशेष हैं, क्योंकि उन पर ‘अल्लाह’ का नाम लिखा है।’’

तीनों व्यापारियों ने कहा कि उन्हें शाम तक बकरों की बिक्री होने की उम्मीद है। अकिल ने बताया कि पिछले साल भी उसने 12 लाख रुपये में एक बकरा बेचा था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन्हें शाम तक बेच दूंगा। कल भी यहां एक बकरा 35 लाख रुपये में बिका था।’’

बकरीद का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\