देश की खबरें | बाजवा ने कानून व्यवस्था, भूमि साझा करने की योजना पर चर्चा के लिए विधानसभा सत्र बढ़ाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को मंगलवार को पत्र लिखकर राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और ‘आप’ सरकार द्वारा घोषित भूमि साझा करने संबंधी योजना के मुद्दे पर चर्चा के लिए आगामी विशेष सत्र को दो दिन और बढ़ाने की मांग की है।

चंडीगढ़, नौ जुलाई पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को मंगलवार को पत्र लिखकर राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और ‘आप’ सरकार द्वारा घोषित भूमि साझा करने संबंधी योजना के मुद्दे पर चर्चा के लिए आगामी विशेष सत्र को दो दिन और बढ़ाने की मांग की है।

राज्य सरकार ने 10 जुलाई से दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है।

विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में बाजवा ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और उनका ध्यान जबरन वसूली, व्यापारियों को धमकी भरे फोन, डकैती और हत्या के मामलों पर दिलाया।

उन्होंने बताया, ‘‘दिनदहाड़े हत्याएं, सशस्त्र डकैती, गिरोह के बीच आपसी लड़ाई और जबरन वसूली से संबंधित हत्याओं में हुई बढ़ोतरी ने नागरिकों को भय और अनिश्चितता से ग्रसित कर दिया है।’’

बाजवा ने आरोप लगाया, ‘‘ये अलग-थलग घटनाएं नहीं हैं। ये इस बात की ओर इशारा करती है कि सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ गई है जहां आपराधिक तत्व बेखौफ होकर घूम रहे हैं और कानून का पालन करने वाले नागरिक तेजी से हिंसा का शिकार हो रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि दिनदहाड़े और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर की गई इन हरकतों की निर्लज्जता न केवल कानून प्रवर्तन में चूक का संकेत है, बल्कि नागरिक समाज की आधारभूत सुरक्षा की भावना के क्षरण का भी संकेत है।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की भूमि साझा करने की योजना का जिक्र करते हुए बाजवा ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार किसानों की जमीन लूटने का इरादा रखती है।

राज्य सरकार ने पहले कहा था कि भूमि साझा करने की योजना के तहत, एक एकड़ जमीन के बदले में भूमि मालिक को 1,000 वर्ग गज का आवासीय भूखंड और पूरी तरह से विकसित भूमि पर 200 वर्ग गज का व्यावसायिक भूखंड दिया जाएगा।

बाजवा ने कहा, ‘‘हम जमीन की लूट नहीं होने देंगे।’’

उन्होंने कहा कि किसान भी भूमि साझा करने की योजना का विरोध कर रहे हैं।

बाजवा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कानून व्यवस्था और भूमि साझा करने की योजना सत्र के दौरान हमारे दो सबसे बड़े मुद्दे होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें