जरुरी जानकारी | बजाज ऑटो का दूसरी तिमाही का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़कर 2,020 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.51 प्रतिशत बढ़कर 2,020 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.51 प्रतिशत बढ़कर 2,020 करोड़ रुपये रहा है।

पुणे की इस कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,719 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने बुधवार को कहा कि बीती तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 11,207 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,537 करोड़ रुपये थी।

हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की वाहन बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 10,53,953 इकाई रह गई। एक साल पहले की समान तिमाही में बजाज ऑटो ने 11,51,012 इकाइयों की बिक्री की थी।

बीएसई पर कंपनी का शेयर मामूली बढ़त के साथ 5,143.80 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\