जरुरी जानकारी | बजाज ऑटो का तीसरी तिमाही का मुनाफा तीन प्रतिशत बढ़कर 1,473 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज ऑटो का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत बढ़कर 1,473 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू बाजार में अधिक मांग से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
नयी दिल्ली, 25 जनवरी बजाज ऑटो का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत बढ़कर 1,473 करोड़ रुपये हो गया। घरेलू बाजार में अधिक मांग से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,430 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल परिचालन आय भी बढ़कर 9,319 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले साल दिसंबर तिमाही में आय 9,022 करोड़ रुपये थी।
हालांकि, इस दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों में उसकी कुल बिक्री 17 प्रतिशत घटकर 9,83,276 इकाई रही। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 11,81,361 इकाई थी।
कंपनी ने बीती तिमाही में घरेलू बाजार में 5,44,188 इकाइयां बेचीं। यह आंकड़ा एक साल पहले की इसी अवधि के 5,23,299 इकाइयों से चार प्रतिशत अधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)