जरुरी जानकारी | बजाज ऑटो ने मई में कुल 2,75,868 वाहनों की बिक्री की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि मई में उसकी कुल वाहन बिक्री हल्की बढ़त के साथ 2,75,868 इकाई रही जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 2,71,862 इकाई रही थी।

मुंबई, एक जून घरेलू वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि मई में उसकी कुल वाहन बिक्री हल्की बढ़त के साथ 2,75,868 इकाई रही जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 2,71,862 इकाई रही थी।

बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा कि मई में उसकी कुल घरेलू बिक्री 85 प्रतिशत बढ़कर 1,12,308 इकाई रही। मई, 2021 में उसने कुल 60,830 वाहनों की बिक्री की थी।

हालांकि मई, 2022 में कंपनी का निर्यात 22 प्रतिशत घटकर 1,63,560 इकाई रहा जो एक साल पहले 2,11,032 इकाई था।

कंपनी ने कहा कि दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 2,49,499 इकाई रही जबकि मई, 2021 में यह 2,40,554 इकाई रही थी।

दोपहिया वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री 59 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ 96,102 इकाई पर पहुंच गई जो एक साल पहले 60,342 इकाई थी। हालांकि मी में इसका दोपहिया निर्यात 15 प्रतिशत गिरकर 1,53,397 इकाई रहा जो मई, 2021 में 1,80,212 इकाई रहा था।

इसी के साथ कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 16 प्रतिशत गिरकर 26,369 इकाई पर आ गई जो एक साल पहले समान महीने में 31,308 इकाई पर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\