जरुरी जानकारी | बजाज ऑटो की बिक्री दिसंबर में 22 प्रतिशत घटकर 2,81,486 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री दिसंबर 2022 में 22 प्रतिशत घटकर 2,81,486 इकाई रही।

नयी दिल्ली, दो जनवरी वाहन कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री दिसंबर 2022 में 22 प्रतिशत घटकर 2,81,486 इकाई रही।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि दिसंबर, 2021 में उसने कुल 3,62,470 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने 23 प्रतिशत घटकर 2,47,024 इकाई रही। एक साल पहले इसी महीने में उसने 3,18,769 इकाइयां बेची थीं।

आलोच्य अवधि के दौरान घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री भी दो प्रतिशत घटकर 1,25,525 इकाई पर आ गयी। कंपनी ने दिसंबर, 2021 में 1,27,593 दोपहिया वाहन बेचे थें।

इस दौरान कंपनी की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 21 प्रतिशत घटकर 34,462 इकाई रह गई।

हालांकि घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 25 प्रतिशत बढ़कर 23,030 इकाई पर पहुंच गई। दिसंबर, 2021 में यह संख्या 18,386 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\