खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी चाहते हैं बेयरस्टॉ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ ने कहा कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड की टेस्ट टीम में अपना स्थान फिर से हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं।

लंदन, 17 जून विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ ने कहा कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड की टेस्ट टीम में अपना स्थान फिर से हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं।

इस 30 वर्षीय खिलाड़ी को पिछले साल के आखिर में न्यूजीलैंड दौरे से बाहर कर दिया गया था। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट में बल्लेबाज के तौर पर अवसर दिया गया था लेकिन वह एक और नौ रन ही बना पाये और इस बाद उन्हें श्रृंखला के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Gautam Gambhir on Virat Kohli: गौतम गंभीर ने बताया टी-20 फॉर्मेट में आखिर विराट कोहली क्यों हैं रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स से बेहतर.

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में विकेटकीपर के लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा है। अभी जोस बटलर को प्राथमिकता दी जा रही है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार बेयरस्टॉ ने कहा, ‘‘मैं अभी वास्तव में अपनी विकेटकीपिंग से बहुत खुश हूं। मेरे खेल का यह एक ऐसा हिस्सा था जिस पर मेरे करियर के शुरू में लोगों ने सवाल उठाये थे लेकिन पिछले दो वर्षों ने लोगों ने इस पर बात करनी बंद कर दी थी। ’’

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे आंकड़े बहुत अच्छे हैं और ऐसे में ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जिससे मेरी विकेटकीपर के रूप में टीम में वापसी न हो। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपनी विकेटकीपिंग में कुछ भी गलत नहीं किया। लोगों ने मेरी विकेटकीपिंग की काफी प्रशंसा की है। ’’

बेयरस्टॉ बल्लेबाजी में जूझते रहे हैं और उन्होंने पिछले 18 टेस्ट मैचों में केवल एक शतक लगाया। उन्होंने अगस्त 2018 से 14 टेस्ट मैचों में केवल 19.15 की औसत से रन बनाये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी मैं जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं उससे मैं खुश हूं। मैंने गेंदबाजी मशीन के सामने अभ्यास किया। तकनीक में सुधार करना अच्छा रहा। ’’

बेयरस्टॉ को वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से पहले चुने गये 55 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड