देश की खबरें | बदरीनाथ—केदारनाथ समिति को विशिष्ट श्रद्धालुओं से 90 लाख रुपये से अधिक की आय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में इस साल अभी तक 30,546 विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों ने दर्शन-पूजन किया है और इससे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 91,63,800 रुपये की आय हुई है।

देहरादून, 28 जुलाई बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में इस साल अभी तक 30,546 विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों ने दर्शन-पूजन किया है और इससे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 91,63,800 रुपये की आय हुई है।

मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से लेकर अभी तक 8,198 विशिष्ट व अतिविशिष्ट और उनके संदर्भों से आए व्यक्तियों ने दर्शनों का लाभ उठाया जिससे मंदिर समिति को 24,59,400 रुपये प्राप्त हुए हैं।

इसी प्रकार, 27 अप्रैल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के पश्चात वहां अभी तक 22,348 हजार विशिष्ट व अतिविशिष्ट व्यक्ति दर्शनों के लिए पहुंचे जिससे मंदिर समिति को 67,04,400 रुपये प्राप्त हुए।

मंदिर समिति ने इस वर्ष से विशिष्ट और अतिविशिष्ट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए शुल्क लागू किया है।

यात्राकाल में दोनों धामों में विशिष्ट तथा अतिविशिष्ट श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है जिन्हें मंदिर समिति प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराती है। पिछले साल तक उन्हें निःशुल्क प्रसाद दिए जाने के अलावा किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता था।

इस वर्ष यात्रा शुरू होने से पहले से पूर्व मंदिर समिति ने देश के चार बड़े मंदिरों श्री वैष्णोदेवी, श्री तिरूपति बाला जी, श्री सोमनाथ व श्री महाकाल मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए दल भेजे थे। दलों ने वहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर मंदिरों में आने वाले विशिष्ट व अति विशिष्ट व्यक्तियों से दर्शनों के लिए शुल्क निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा था। अध्ययन दलों के सुझाव पर मंदिर समिति ने प्रति व्यक्ति 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया।

नयी व्यवस्था कायम किए जाने के बाद विशिष्ट तथा अतिविशिष्ट श्रद्धालुओं के नाम पर अनावश्यक रूप से दर्शनों के लिए आने वालों पर भी रोक लगी है।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मंदिर समिति ने पहली पर्ची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की काटी थी जिन्होंने 300 रुपये का शुल्क चुका कर भोलेनाथ के दर्शन किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\