देश की खबरें | बच्चन ने वरिष्ठ कलाकारों पर उच्च न्यायालय के फैसले के बाद साझा की ‘चिंता’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 70 वर्ष से अधिक की आयु होने पर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच काम के अवसर तलाशने को लेकर ‘‘चिंता’’ जताई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ अगस्त अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 70 वर्ष से अधिक की आयु होने पर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच काम के अवसर तलाशने को लेकर ‘‘चिंता’’ जताई है।

उनकी यह टिप्पणी बंबई उच्च न्यायालय के उस फैसले के बाद आयी है जिसमें न्यायालय ने 65 साल से ज्यादा उम्र के फिल्म, टीवी कलाकारों और अन्य सदस्यों के काम करने पर रोक लगाने वाले महाराष्ट्र सरकार के दो प्रस्तावों को शुक्रवार को रद्द कर दिया। महाराष्ट्र सरकार के नियम के तहत इन लोगों के स्टूडियो या बाहर के स्थलों पर कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान काम पर रोक लगाई गई थी।

यह भी पढ़े | राजस्थान: जोधपुर जिले में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी परिवार के 11 सदस्यों की हुई मौत, मामला दर्ज.

गत सप्ताह कोरोना वायरस की जांच में नेगेटिव पाए जाने के बाद अस्पताल से घर लौटे बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं को लागू होने में वक्त लगता है इसलिए यह फिल्म उद्योग में वरिष्ठ कलाकारों के लिए ‘‘बोरिया-बिस्तर समेटने’’ की तरह हो सकता है।

बच्चन (78) ने शनिवार को अपने ब्लॉग में कहा, ‘‘निश्चित रूप से कई अन्य चिंताएं हैं, जो मन को परेशान करती हैं। सरकारी अधिकारियों ने तय किया कि 65 साल और उससे ऊपर की आयु वाले कलाकार काम पर नहीं जा सकते...मेरे जैसै लोगों, मेरे पेशे और मेरे 78 वर्षों के लिए तो फिर से यह बैग पैक करना है!’’

यह भी पढ़े | पूर्वी जिजांग-भारत सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिक्टर स्केल पर 4.1 की तीव्रता दर्ज: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीठ का यह फैसला दो याचिकाओं के संबंध में आया है। पहली याचिका फिल्म एवं टीवी कलाकार प्रमोद पांडे ने दायर की थी। वह 70 साल के हैं। दूसरी याचिका अशोक सरावगी के जरिए भारतीय मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने दायर की थी।

बच्चन ने कहा, ‘‘हम जिस फिल्म संस्था से औपचारिक तौर पर जुड़े हैं, उसने अदालतों में इसका विरोध किया और माननीय उच्च न्यायालय ने आयु सीमा पाबंदियों को मंजूरी नहीं दी और इसलिए फिलहाल 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग काम करने के लिहाज से सुरक्षित हैं... लेकिन अदालतों और कानूनी प्रक्रियाओं में वक्त लगता है और पता नहीं इसका क्या नतीजा निकलेगा।’’

इसके साथ ही अनुभवी कलाकार ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स से उनके लिए करियर के अन्य विकल्पों का सुझाव देने के लिए कहा।

बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को जुलाई में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां नानावती अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\