ICC T20 World Cup 2021: बाबर आजम ने खेली तूफानी पारी, अभ्यास मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

पाकिस्तान को लक्ष्य हासिल करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. आजम ने 41 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये जबकि फखर जमां ने 24 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की बदौलत नाबाद 46 रन की तूफानी पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने 15.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर दिया.

बाबर आजम (Photo Credits: Twitter)

दुबई: कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अर्धशतक जमाया जिससे पाकिस्तान (Pakistan) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के अपने पहले अभ्यास मैच में सोमवार को यहां मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज (West Indies) को सात विकेट से हराया. वेस्टइंडीज की टीम अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही और पहले बल्लेबाजी का करते हुए सात विकेट पर 130 रन ही बना पायी. उसका कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तान के तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण के सामने खुलकर नहीं खेल पाया. ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में इन धुरंधरों ने खेली है तूफानी पारी, ठोके हैं सबसे तेज हाफ सेंचुरी

पाकिस्तान को लक्ष्य हासिल करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. आजम ने 41 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये जबकि फखर जमां ने 24 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की बदौलत नाबाद 46 रन की तूफानी पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने 15.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर दिया.

पाकिस्तान विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ करेगा. उसने मोहम्मद रिजवान (13) का विकेट पावरप्ले के आखिरी ओवर में गंवा दिया लेकिन इसके बाद आजम और जमां ने दूसरे विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी की.

लेग स्पिनर हेडन वॉल्स ने आजम और अनुभवी मोहम्मद हफीज को लगातार गेंदों पर आउट किया लेकिन जमां ने शोएब मलिक (14) के साथ मिलकर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया. जमां ने वाल्स पर लांग ऑन क्षेत्र में विजयी छक्का लगाया.

इससे पहले वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये जिससे उसकी टीम चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचने में असफल रही. लेंडल सिमन्स (23 गेंदों पर 18) और क्रिस गेल (30 गेंदों पर 20 रन) ने शुरू में धीमी बल्लेबाजी की. आखिर में इसी दबाव में उन्होंने अपने विकेट गंवाये.

शिमरोन हेटमायर ने 24 गेंदों पर 28 और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पारी की आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 10 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाये. पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज हसन अली, हरीस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी ने दो–दो जबकि बायें हाथ के स्पिनर इमाद वसीम ने तीन ओवर में छह रन देकर एक विकेट लिया. पाकिस्तान अपना अगला अभ्यास मैच बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा जबकि वेस्टइंडीज उसी दिन अफगानिस्तान से भिड़ेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट