देश की खबरें | पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी प्रमुख के प्रति आभार जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधायक बाबुल सुप्रियो पार्टी ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के प्रति आभार जताया है।

कोलकाता, 10 जुलाई विधायक बाबुल सुप्रियो पार्टी ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के प्रति आभार जताया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा, ''एआईटीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की शानदार टीम में मुझे नियुक्त/शामिल करने के लिए माननीय ममता दीदी और अभिषेक का तहे दिल से आभार। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसे निभाने के लिए मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा।''

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सुप्रियो की राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति पार्टी द्वारा बंगाल के बाहर अपना आधार बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

टीएमसी नेता ने कहा, ''वह एक गायक और नेता दोनों के रूप में देश भर में एक जाना-माना चेहरा हैं। इसलिए वह हमारे विचारों और नीतियों को राष्ट्रीय मंच पर रखने में हमारी मदद कर सकते हैं।''

गौरतलब है कि टीएमसी ने मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी में हाल में शामिल होने वाले मुकुल संगमा, क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद और बाबुल सुप्रियो को शनिवार को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सुप्रियो को पिछले साल केंद्रीय मंत्री पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया था। वह इस साल बालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर राज्य विधानसभा पहुंचे।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दो बार भाजपा के टिकट पर आसनसोल संसदीय सीट से जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\