देश की खबरें | मध्यप्रदेश की बबीता राजपूत ने मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में उनकी सराहना किए जाने पर खुशी जताई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण करने के लिए मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले अगरौठा गांव की 19 वर्षीय छात्रा बबीता राजपूत की अपने गांव में एक सूख चुकी झील को पुन: लबालब भरने के लिए किये गये काम की सराहना की।
भोपाल/छतरपुर, 28 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण करने के लिए मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले अगरौठा गांव की 19 वर्षीय छात्रा बबीता राजपूत की अपने गांव में एक सूख चुकी झील को पुन: लबालब भरने के लिए किये गये काम की सराहना की।
इससे गदगद होकर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा बबीता ने कहा कि वह अपने आपको भाग्यशाली मानती है तथा अब और तेजी से जल संरक्षण कि लिये कार्य करेगी।
आकाशवाणी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम की 74वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे देश के नागरिकों को समझना होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के अगरौठा गांव की बबीता राजपूत जी भी जो कर रही हैं, उससे आप सभी को प्रेरणा मिलेगी।’’
मोदी ने कहा,‘‘बबीता का गांव बुंदेलखंड में है। उनके गांव के पास एक बहुत बड़ी झील थी जो सूख गई थी। उन्होंने गांव की ही दूसरी महिलाओं को साथ लिया और झील तक पानी जाने के लिए एक नहर बना दी। इस नहर से बारिश का पानी सीधे झील में जाने लगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अब ये झील पानी से भरी रहती है।’’
बबीता ने ‘’ से बातचीत में कहा, ‘‘मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे इस काम की वजह से मोदी जी मेरा नाम लेंगे। मुझे यह सुनकर बहुत अच्छा लगा। मैं अपने आपको भाग्यशाली मानती हूं और अब और तेजी से जल संरक्षण कि लिये कार्य करूंगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)