ICC World Cup 2023: बाबर आजम ने भारत के पहले दौर से पहले भारी हुंकार, मीडिया से कही बड़ी बात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अधिकतर सदस्य इससे पहले भारत में नहीं खेले हैं लेकिन कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी टीम ने पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी की है.

बाबर आजम (Photo Credits: Twitter)

ICC World Cup 2023: लाहौर, 26 सितंबर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अधिकतर सदस्य इससे पहले भारत में नहीं खेले हैं लेकिन कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी टीम ने पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी की है. पाकिस्तान टीम के वीजा को सोमवार रात स्वीकृति मिल गई और टीम बुधवार को दुबई होते हुए हैदराबाद पहुंचेगी. इससे पहले सिर्फ मोहम्मद नवाज और आगा सलमान ही भारत में खेले हैं. बाबर चोट के कारण 2016 में टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आ पाए थे. यह भी पढ़ें: मीडिया के सवाल पर भड़के हारिस रऊफ, भारत-पाक मुकाबले पर कह दी इतनी बड़ी बात, देखें वायरल वीडियो

बाबर ने रवानगी से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हालांकि हम इससे पहले भारत में नहीं खेले हैं, हम अधिक दबाव नहीं ले रहे. हमने अपनी तैयारी की है और हमने सुना है कि परिस्थितियां अन्य एशियाई देशों जैसी ही होंगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार कप्तान के रूप में यात्रा करना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है, उम्मीद करता हूं कि इस बार हम ट्रॉफी के साथ वापस आएंगे।’’

खेल के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल आजम से आईसीसी की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में काफी रन बनाने की उम्मीद है. पाकिस्तानी कप्तान भी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले को लेकर उत्सुक है.

आजम ने कहा, ‘‘मैं अहमदाबाद में खेलने को लेकर रोमांचित हूं क्योंकि स्टेडियम खचाखच भरा होगा. मैं अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा. मैं अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों को लेकर चिंतित नहीं हूं, मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं जो भी करूं उससे टीम को नतीजों में मदद मिले.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी कोई दौरा होने वाला होता है तो मैं उसकी योजना बनाने में कुछ समय लगाता हूं. मैं विरोधी टीम को देखते हुए तैयारी करता हूं. मैं अपने लिए लक्ष्य तय करने का प्रयास करता हूं और मैदान पर अपना शत प्रतिशत देता हूं.’’

पाकिस्तान को एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन टीम इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट से खाली हाथ लौटी जिसे भारत ने जीता. टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह भी इस टूर्नामेंट में चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हो गए हैं जबकि टीम के गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में समस्याएं हैं. आजम ने खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों का समर्थन करने की जरूरत पर जोर दिया जिसमें फखर जमां और शादाब खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो एशिया कप में प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Abhishek Sharma Hospitalised: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\