खेल की खबरें | पाकिस्तान की इंग्लैंड पर बड़ी जीत में चमके बाबर और रिजवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कराची, 23 सितंबर (एपी) बाबर आजम ने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की जबकि मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने गुरुवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

कराची, 23 सितंबर (एपी) बाबर आजम ने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की जबकि मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने गुरुवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

बाबर ने 66 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए जिससे पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 203 रन बनाकर तीन गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की। इस तरह से सात मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तथा अंतिम ओवरों में मोईन अली की 23 गेंदों पर खेली गई नाबाद 55 रन की पारी से पांच विकेट पर 199 रन बनाए।

बाबर और रिजवान ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। बाबर ने पिछले सात टी20 मैचों में केवल 98 रन बनाए थे लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक जड़कर लय हासिल की।

बाबर ने अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए जबकि रिजवान की 51 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं।

इन दोनों ने पाकिस्तान की तरफ से पहले विकेट की साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भी इन दोनों के नाम पर ही 197 रन का रिकॉर्ड दर्ज था, जो उन्होंने 2021 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली के अलावा बेन डकेट ने 22 गेंदों पर 43, हैरी ब्रूक्स ने 31, फिल सॉल्ट ने 30 और एलेक्स हेल्स ने 26 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ और शाहनवाज दहानी ने दो -दो विकेट लिए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\