विदेश की खबरें | आर्मीनिया के बलों द्वारा युद्धविराम के तहत सौंपे गए क्षेत्र में दाखिल हुए आजरबैजान के सैनिक

इस समझौते के चलते अलगाववादी क्षेत्र नागोरनो-काराबाख में छह हफ्ते तक चला संघर्ष समाप्त हो गया।

दोनों देशों के बीच युद्धविराम पिछले हफ्ते रूस ने करवाया था। इसमें तय हुआ कि आर्मीनिया नागोरनो-काराबाख सीमाओं के बाहर स्थित अपने नियंत्रण वाले कुछ इलाके आजरबैजान को सौंपेगा।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने कनाडा-मैक्सिको के लिए यात्रा प्रतिबंध 21 दिसंबर तक बढ़ाया.

इनमें से पहला इलाका अघदाम शुक्रवार को सौंपा गया।

नागोरनो-काराबाख क्षेत्र आजरबैजान के दायरे में आता है लेकिन इस पर जातीय आर्मीनियाई बलों का नियंत्रण रहा है।

यह भी पढ़े | 2021 की गर्मियां लगभग सामान्य होंगी, हम दफ्तरों में वापस जा सकेंगे: बिल गेट्स.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)