विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र की अदालत में अजरबैजान ने आर्मेनिया पर जातीय आधार पर हत्या का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अदालत ने पिछले सप्ताह अजरबैजान के खिलाफ आर्मेनिया की शिकायत पर सुनवाई की थी। वह मामला भी पिछले साल की युद्ध से जुड़ा हुआ था जिसमें 6,600 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

अदालत ने पिछले सप्ताह अजरबैजान के खिलाफ आर्मेनिया की शिकायत पर सुनवाई की थी। वह मामला भी पिछले साल की युद्ध से जुड़ा हुआ था जिसमें 6,600 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

एल्नुर मम्मादोव ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस को बताया कि ‘‘अजरबैजान के लोगों के खिलाफ जातीय आधार पर हत्याएं और हिंसा भड़काने का अभियान जारी है।’’

अजरबैजान ने विश्व अदालत के न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि वह आर्मेनिया को बारूदी सुरंगे बिछाना बंद करने, अजरबैजान को बारूदी सुरंगों का नक्शा मुहैया कराने का निर्देश दे ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके और आर्मेनिया समूहों को जातीय घृणा भड़काने से रोकने तथा अजरबैजान के लोगों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए कदम उठाएं।

मम्मादोव ने कहा कि आर्मेनिया की सेना द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंगों ने युद्ध के दौरान और उसके बाद, अभी तक कम से कम 106 अजरबैजानी नागरिकों की जान ली है जिनमें से 65 असैन्य नागरिक हैं। गौरतलब है कि रूस की हस्तक्षेप के बाद दोनों देशों के बीच फिलहाल संघर्षविराम समझौता लागू है।

उन्होंने अदालत से कहा, ‘‘आर्मेनिया के पास कोई वैध सैन्य या अन्य कारण नहीं है कि वह इस तरह से अजरबैजानी नागरिकों को परेशान करता रहे।’’

इस मामले को अजरबैजान अदालत तक लेकर आया है, उसका आरोप है कि आर्मेनिया की गतिविधियां जातीय भेदभाव के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव के खिलाफ है।

वहीं आर्मेनिया ने अपने अलग मामले में कहा है कि अजरबैजान जिस तरीके से आर्मेनिया लोगों के साथ पेश आता है वह भी प्रस्ताव का उल्लंघन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू