देश की खबरें | आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को दोबारा तबीयत खराब होने पर सोमवार शाम राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ/सीतापुर (उप्र), 19 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को दोबारा तबीयत खराब होने पर सोमवार शाम राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सोमवार को आजम खान (72) को कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत की वजह से अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि क्रिटिकल केयर टीम और अन्य विशेषज्ञों का दल उनकी जांच कर रहा है तथा अभी उनकी तबियत स्थिर और नियंत्रण में हैं।

गौरतलब है कि 13 जुलाई को करीब दो महीना चार दिन मेदांता में भर्ती रहने के बाद खान को छुट्टी दी गयी थी। उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नौ मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले दिन में सीतापुर जिला कारागार के जेलर आर एस यादव ने बताया था कि सोमवार सुबह आजम खान को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने फौरन उनकी जांच की। शुरुआती जांच में उनका ऑक्सीजन का स्तर कम पाया गया लिहाजा उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है जहां से हाल में वह इलाज कराकर लौटे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\