देश की खबरें | राज्यसभा सीट पर संकट आने के बाद आजाद को दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद द्वारा पार्टी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद मंगलवार को एक बार फिर उन पर पलटवार किया और कहा कि राज्यसभा की सीट पर संकट आने के बाद ही उन्हें उस दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई जो अब दे रहे हैं।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद द्वारा पार्टी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद मंगलवार को एक बार फिर उन पर पलटवार किया और कहा कि राज्यसभा की सीट पर संकट आने के बाद ही उन्हें उस दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई जो अब दे रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने जम्मू-कश्मीर में आजाद के समर्थन में कई नेताओं के पार्टी छोड़ने को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए यह भी कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में पार्टी मौजूद है और लोगों के मुद्दे उठा रही है।

उन्होंने आजाद पर प्रहार करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो पार्टी से इस्तीफा देते हैं, पांच पन्नों के पत्र लिखते हैं, अंग्रेजी ऐसी लिखते हैं जैसे किसी अंग्रेज ने लिखा हो, उनसे यह सवाल यह है कि आपको 2021 से पहले यह दिव्य ज्ञान क्यों नहीं आया?’’

वल्लभ ने कहा, ‘‘2021 से पहले आपकी सीट सुरक्षित थी और आपका बंग्ला सुरक्षित था। जब सीट पर संकट आया तो दिव्य ज्ञान मिला।’’

वल्लभ ने कहा कि चाहे ये लोग कुछ भी कर लें, लेकिन चार सितंबर को रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ ऐतिहासिक रैली होगी और सात सितंबर से कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा होगी।

वल्लभ ने कहा, ‘‘आजाद साहब को यह सूचित करना चाहते हैं कि राहुल गांधी चार सितंबर को रामलीला मैदान में रैली कर रहे हैं। सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे। 150 दिनों तक राहुल गांधी देश के मुद्दों को उठाने और देश को जोड़ने का काम करेंगे।’’

उन्होंने यह दावा भी किया कि इस तरह के आरोप इसलिए लगाए जा रहे हैं ताकि कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार से जनता के मुद्दों पर सवाल नहीं पूछ सके।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद का राज्यसभा कार्यकाल फरवरी, 2021 में पूरा हुआ था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें उच्च सदन में नहीं भेजा।

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी से नाता तोड़ लिया था। सोमवार को उन्होंने अपने पुराने दल और उसके नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि ‘बीमार’ कांग्रेस को दुआ की नहीं, दवा की जरूरत है, लेकिन उसका इलाज ‘कम्पाउंडर कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले होने के कांग्रेस के आरोप पर भी उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनको निशाने पर लिया था और सवाल पूछा था कि जो संसद में भाषण देने के बाद प्रधानमंत्री से गले मिले, वह मोदी के साथ मिले या नहीं?

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\