देश की खबरें | दिल्ली में आयुष अस्पतालों ने कोविड-19 मरीजों को ठीक होने में मदद की: जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि कोविड​​​​-19 मामलों की बढ़ोतरी के समय दिल्ली के तीन आयुष अस्पतालों ने कोरोना वायरस रोगियों की सेवा की और चिकित्सकीय वातावरण प्रदान करके उन्हें ठीक होने में मदद की।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि कोविड​​​​-19 मामलों की बढ़ोतरी के समय दिल्ली के तीन आयुष अस्पतालों ने कोरोना वायरस रोगियों की सेवा की और चिकित्सकीय वातावरण प्रदान करके उन्हें ठीक होने में मदद की।

जैन स्वतंत्रता के 75वें वर्ष और होम्योपैथी के 225वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान, तीन आयुष अस्पतालों – चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान, नेहरू होम्योपैथिक अस्पताल एवं आयुर्वेदिक और यूनानी तिब्बिया कॉलेज एवं अस्पताल – ने कोरोना वायरस रोगियों का इलाज किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इन अस्पतालों ने कोविड रोगियों के इलाज में उत्कृष्ट परिणाम प्रदर्शित किये। यह न केवल चिकित्सा उपचार के कारण हुआ है, बल्कि उनके उपचार के माहौल से भी हुआ है, जिससे रोगी की संतुष्टि को बढ़ाने में मदद मिली।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि होम्योपैथी और चिकित्सा की आयुष प्रणाली लोगों को बिना किसी दुष्प्रभाव के विभिन्न बीमारियों से ठीक करने में मदद कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि ‘बोर्ड ऑफ होम्योपैथिक सिस्टम ऑफ मेडिसिन’ ने घोषणा की कि वह होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण, सेमिनार और अन्य गतिविधियों का आयोजन करेगा, जो अगले साल तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\