जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक ने कर्मचारियों के वेतन में 4-12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक ने अपने 75,000 कर्मचारियों के वेतन में 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है।

मुंबई, छह अक्टूबर देश में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक ने अपने 75,000 कर्मचारियों के वेतन में 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है।

एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि बैंक पहले ही एक निश्चित रैंक से नीचे के अधिकारियों को वार्षिक बोनस दे चुका है और अब सभी को बोनस दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में समय के साथ-साथ बढ़ता गया भारतीय जनता पार्टी का सियासी ग्राफ.

कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के कारण विभिन्न क्षेत्रों में छंटनी, वेतन में कटौती या कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी रुक गई है। हालांकि, कई बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों ने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की है।

सूत्र ने कहा, ‘‘हमें वेतन बढ़ोतरी और बोनस के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित किया गया है।’’ साथ ही उन्होंने बताया कि यह बढ़ोतरी व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर चार से 12 प्रतिशत तक है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

उन्होंने बताया कि ये बढ़ोतरी एक अक्टूबर से लागू है, जबकि आमतौर पर वेतन प्रत्येक वित्त वर्ष की शुरुआत में एक अप्रैल से बढ़ाया जाता था।

इस संबंध में पुष्टि के लिए एक्सिस बैंक के प्रवक्ता को एक ईमेल भेजा गया था, जिसका कोई जवाब नहीं आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\