जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक ने सिटीग्रुप के भारतीय कारोबार को 12,325 करोड़ रुपये में खरीदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने सिटीग्रुप के क्रेडिट कार्ड, खुदरा बैंकिंग, ग्राहक ऋण और संपत्ति प्रबंधन समेत भारत में उपभोक्ता बैंक कारोबार का 12,325 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया है। बैंक ने बुधवार को यह घोषणा की।

नयी दिल्ली, 30 मार्च निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने सिटीग्रुप के क्रेडिट कार्ड, खुदरा बैंकिंग, ग्राहक ऋण और संपत्ति प्रबंधन समेत भारत में उपभोक्ता बैंक कारोबार का 12,325 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया है। बैंक ने बुधवार को यह घोषणा की।

इस अधिग्रहण के साथ एक्सिस बैंक के पास सिटी बैंक के करीब 30 लाख ग्राहक आ जाएंगे। वहीं क्रेडिट कार्ड का पोर्टफोलियो 31 प्रतिशत बढ़ जाएगा।

एक्सिस बैंक ने एक बयान में कहा कि सौदे से उसे 18 शहरों में सात कार्यालय, 21 शाखाएं और 499 एटीएम प्राप्त होंगे। सिटी बैंक के उपभोक्ता कारोबार से जुड़े करीब 3,600 कर्मचारियों को एक्सिस बैंक में लिया जाएगा।

अमेरिका के बैंक सिटीग्रुप ने वैश्विक रणनीति के तहत अप्रैल, 2021 में भारत में ग्राहक बैंक कारोबार से हटने की घोषणा की थी।

बैंक के कारोबार में क्रेडिट कार्ड, खुदरा बैंकिंग, आवास ऋण और संपत्ति प्रबंधन शामिल हैं। बैंक की 35 शाखाएं हैं और उपभोक्ता बैंक कारोबार में करीब 4,000 कर्मचारी हैं।

सिटीग्रुप ने 1902 में भारत में कदम रखा था और 1985 में बैंक कारोबार शुरू किया।

भारत में सिटीग्रुप संस्थागत बैंक कारोबार के अलावा मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और गुरुग्राम स्थित केंद्रों से प्रदान किए जाने वाले वैश्विक व्यापार समर्थन पर ध्यान देता रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\