देश की खबरें | आवा सप्तशक्ति कमान ने किया ‘हर हुनर’ प्रदर्शनी का आयोजन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को यहां एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का आयोजन किया।
जयपुर, पांच मार्च दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को यहां एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का आयोजन किया।
‘हर हुनर’ प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों, सेना अधिकारियों की पत्नियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने उत्पादों जैसे हस्तशिल्प, मोमबत्तियाँ, बैग और अन्य रचनात्मक वस्तुओं को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन आवा दक्षिण पश्चिमी कमांड की क्षेत्रीय अध्यक्ष शकुंतला राजू ने किया। उन्होंने कहा कि यह आवा द्वारा नागरिकों के लिए सैनिकों की पत्नियों के उद्यम कौशल का प्रदर्शन करने, अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के साथ जुड़ने और आपसी आदान-प्रदान से लाभ उठाने के लिए एक पहल थी।
18 आर्मी वाइव्स उद्यमियों ने भोजनालयों, आभूषणों, कला और शिल्प, डिजाइनर कपड़ों, हर्बल होली के रंगों, सजावटी वस्तुओं, ड्रैपरियों सहित अपने व्यापक उत्पादों के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)