देश की खबरें | अफवाहों से बचे और टीकाकरण के लिये अपनी बारी का इंतजार करें :योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर अस्पताल का दौरा किया और जिन स्वास्थकर्मियों को टीका लगा था उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना । इस अवसर पर योगी ने कहा कि अफवाहों से बचे और टीका लगने के लिये अपनी बारी का इंतजार करें ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 16 जनवरी उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर अस्पताल का दौरा किया और जिन स्वास्थकर्मियों को टीका लगा था उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना । इस अवसर पर योगी ने कहा कि अफवाहों से बचे और टीका लगने के लिये अपनी बारी का इंतजार करें ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज का दिन उमंग और उत्साह का है। पूरे देश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने का अवसर मिला।

टीकाकरण की शुरुआत के साथ ही हम कोरोना के खिलाफ जंग में विजय की तरफ बढ़ रहे हैं।

योगी ने कहा कि भारत पहला ऐसा देश है जिसने दुनिया में दो टीकों की शुरूआत की है। मोदी की इस उपलब्धि के लिये मैं उनका अभिनंदन करता हूं और देश के वैज्ञानिको को बधाई देता हूं ।

उन्होंने कहा कि देश जब कोरोना के खिलाफ अंतिम विजय की ओर जा रहा है, ऐसे में स्वार्थी तत्व अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं और उन सबसे सतर्क रहने की आवश्यकता है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका दिया गया है, मैने उन सभी से मुलाकात की और वे सभी स्वस्थ हैं।

योगी ने इस दौरान लोगों को सलाह दी कि वे अफवाहों से सावधान रहें, जल्दबाजी न करें। टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करें। भारत में बना टीका दुनिया में सबसे सस्ता और और अधिक प्रभावशाली हैं।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना प्रोटाकॉल का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनायें रखें और मास्क पहनकर चलें।

राज्‍य के चिकित्‍सा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया था कि उत्‍तर प्रदेश में 317 स्‍थानों पर कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण की शुरुआत होगी और पहले दिन कुल 31,700 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके लगाए जाएंगे।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\