जरुरी जानकारी | कम जरूरी खर्च को टालिए, लागत घटाइए: सरकार ने पीएसयू बैंकों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से कहा है कि कम जरूरी खर्च को टालिए, जिनमें कर्मचारियों के लिए कार खरीदना और अतिथि गृहों की साज-सज्जा शामिल है। कोरोना वायरस महामारी के बीच वित्तीय संसाधनों का अधिक उत्पादक इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए ऐसा कहा गया है।

नयी दिल्ली, 17 जून सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से कहा है कि कम जरूरी खर्च को टालिए, जिनमें कर्मचारियों के लिए कार खरीदना और अतिथि गृहों की साज-सज्जा शामिल है। कोरोना वायरस महामारी के बीच वित्तीय संसाधनों का अधिक उत्पादक इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए ऐसा कहा गया है।

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के प्रमुखों को एक विस्तृत सलाह में कहा कि यह आवश्यक है कि बैंक अपने वित्तीय संसाधनों का इस्तेमाल मुख्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए सुनिश्चित करने के उचित उपाय करें।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक ने हाल में अपने शीर्ष अधिकारियों के लिए 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की तीन ऑडी कारें खरीदी हैं।

विभाग ने अपनी सलाह में पीएसयू बैंकों से कहा है कि वे चालू वित्त वर्ष में कम जरूरी खर्चों को टाल दें, जिसमें कर्मचारियों के लिए कारें खरीदना भी शामिल है। हालांकि, बहुत जरूरी होने पर ऐसा किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.

डीएफएस ने बैंकों से कहा है कि प्रशासनिक कार्यालयों और ऐसे बैंक कार्यालयों, जहां सीधे ग्राहक सेवाएं नहीं दी जाती हैं, वहां साज-सज्जा और नवीनीकरण के खर्चों को भी टाल दिया जाए।

इसके अलावा बैंकों से मुख्य व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित खर्चों के अलावा अन्य खर्चों में उल्लेखनीय कमी करने के लिए भी कहा गया है।

इसके अलावा डीएफएस ने बैंकों को यात्रा से बचने और संचार के डिजिटल साधनों को अपनाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्रशासनिक अधिकारियों का बेहतर उपयोग करने का निर्देश भी दिया है।

विभाग ने भाड़े पर लगे वाहनों के मौजूदा बेड़े की समीक्षा करने का सुझाव भी दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\