ताजा खबरें | विमानन अनुदान चर्चा तीन लोस

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. आईयूएमएल के अब्दुस्समद समदानी ने कहा कि देश के सभी क्षेत्रों एवं प्रदेशों में विमानन सेवा से संबंधित आधारभूत अवसंरचना का विकास करने की जरूरत है।

आईयूएमएल के अब्दुस्समद समदानी ने कहा कि देश के सभी क्षेत्रों एवं प्रदेशों में विमानन सेवा से संबंधित आधारभूत अवसंरचना का विकास करने की जरूरत है।

भाजपा के दुष्यंत सिंह ने कहा कि संप्रग सरकार की नीतियों के चलते ‘महाराजा’ एअर इंडिया इस स्थिति में पहुंचा कि उसका निजीकरण करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय संपर्कों को बढ़ाने और धार्मिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थानों को भी हवाई संपर्क के माध्यम से जोड़ने की जरूरत है।

समाजवादी पार्टी के एसटी हसन ने अपने संसदीय क्षेत्र मुरादाबाद से घरेलू उड़ानें आरंभ करने की मांग की।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद हसनैन मसूदी ने कहा कि विमानन कंपनियों को मनमाने ढंग से किराये बढ़ाने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी नीत सरकार में लिए गए कुछ नीतिगत निर्णयों के कारण आज देश में किफायती किराये वाली विमानन सेवा की सुविधा दिख रही है।

उन्होंने कहा कि घरेलू विमानन की प्रगति हो रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय विमानन की प्रगति नहीं हो पा रही है, ऐसे में एक ऐसी नीति बनाई जाए कि अंतरराष्ट्रीय विमानन क्षेत्र में भारत की पैठ बढ़ सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें