ताजा खबरें | विमानन अनुदान चर्चा छह अंतिम लोस
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस के अमर सिंह ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब से हवाई सेवा जल्द आरंभ की जाए।
कांग्रेस के अमर सिंह ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब से हवाई सेवा जल्द आरंभ की जाए।
बसपा के सांसद दानिश अली ने कहा कि हवाई अड्डों पर वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए बहुत ज्यादा स्थान का इस्तेमाल हो रहा है, इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि यूक्रेन से छात्रों को लाने के लिए शुरू किया गया ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान अभी चल रहा है या पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पुराने हवाई अड्डों का विकास किया जाना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को ध्यान देना चाहिए कि ‘5जी’ प्रौद्योगिकी से उड़ानों की सेवा में कोई दिक्कत नहीं हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)