देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
शिमला, 18 मार्च हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने प्रदेश में शुक्रवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने चंबा (2,850 मीटर से अधिक) और लाहौल एवं स्पीति (2,900 मीटर से अधिक) के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (असुरक्षित स्थिति) जारी किया है।
इसने कुल्लू और किन्नौर (दोनों 2,900 मीटर से ऊपर) के लिए ‘येलो अलर्ट’ (आंशिक रूप से असुरक्षित स्थिति) और शिमला जिले के लिए ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार शाम से पिछले 24 घंटों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पंडोह में 3.5 मिमी और चंबा तथा डलहौजी में हल्की बारिश हुई जबकि कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई।
मौसम विभाग ने लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचे इलाकों के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार से शुक्रवार तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)