जरुरी जानकारी | वाहन कलपुर्जा उद्योग को चालू वित्त वर्ष में कारोबार में दो अंक में वृद्धि की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कलपुर्जा उद्योग को चालू वित्त वर्ष में दो अंकीय वृद्धि की उम्मीद है। उद्योग ने वित्त वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक कारोबार दर्ज किया था।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त वाहन कलपुर्जा उद्योग को चालू वित्त वर्ष में दो अंकीय वृद्धि की उम्मीद है। उद्योग ने वित्त वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक कारोबार दर्ज किया था।

वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) के अनुसार, इस क्षेत्र ने पिछले वित्त वर्ष में 4.2 लाख करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो 2020-21 की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है।

इस दौरान यात्री और वाणिज्यिक वाहनों के उत्पादन में क्रमश: 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वाहनों की बिक्री मांग बढ़ने और आपूर्ति पक्ष की बाधाएं कम होने से बढ़ीं।

घरेलू बाजार में मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) की वाहन कलपुर्जा बिक्री बीते वित्त वर्ष में 3.41 लाख करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।

इसी तरह वाहन कलपुर्जा निर्यात 2021-22 में 43 प्रतिशत बढ़कर 1.41 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह आंकड़ा 2020-21 में 0.98 लाख करोड़ रुपये था।

एसीएमए के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी बिक्री के दो अंक में बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वृद्धि का रुझान जारी रहता है, तो हमारे पास यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि ऐसा नहीं होगा।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमारे अनुसार सबकुछ सही दिशा में है। मांग अच्छी है, विनिर्माण मजबूत दिख रहा है। यदि कुछ ऐसा नहीं हुआ, जो हमारे नियंत्रण में नहीं है, जैसे महामारी, लॉकडाउन या वैश्विक मंदी, तो सबकुछ सही दिशा में है।’’

कपूर ने कहा कि क्षेत्र बिक्री के मामले में महामारी से पहले के स्तर पर आ गया है और वृद्धि का अगला चरण नए मंचों से आने की उम्मीद है। उन्होंने आने वाले दिनों में दोपहिया और वाणिज्यिक वाहन खंड में तेजी का अनुमान जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड