जरुरी जानकारी | उत्पादन बढ़ाने के लिए 2024-25 तक 65,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी वाहन कंपनियां: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यात्री वाहन कंपनियां बढ़ी मांग को पूरा करने को लेकर उत्पादन बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष 2024-25 तक करीब 65,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर यात्री वाहन कंपनियां बढ़ी मांग को पूरा करने को लेकर उत्पादन बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष 2024-25 तक करीब 65,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि मजबूत मांग और सेमीकंडक्टर संकट लगभग दूर होने के कारण 2022 की शुरुआत के बाद से यात्री वाहनों की मांग अच्छी बनी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में यात्री वाहन उद्योग की थोक बिक्री 37 से 38 लाख इकाई के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। इसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21 से 24 प्रतिशत की वृद्धि संभव है।

इक्रा ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी बाधाओं और सेमीकंडक्टर संकट कम होने के साथ पिछली कुछ तिमाहियों में मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के क्षमता उपयोग में सुधार हुआ है।

इक्रा के कॉरेपोरेट रेटिंग उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख रोहन कंवर गुप्ता ने कहा, ‘‘ओईएम भी नए उत्पाद लाने को लेकर पर्याप्त खर्च के लिए बजट बना रहे हैं। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए क्षमता/प्रतिबद्ध मंचों का विकास शामिल है। इससे ओईएम वित्त वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच 65,000 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कई ओईएम अगले कुछ वित्त वर्ष में उत्पादन क्षमता का विस्तार करने के लिए पहले ही 250 अरब रुपये से अधिक के कुल परिव्यय की घोषणा कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\