विदेश की खबरें | ऑस्ट्रिया : स्कूल में गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वियना, 10 जून (एपी) ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। घटना में 12 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वियना, 10 जून (एपी) ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। घटना में 12 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्कूल के ही एक पूर्व छात्र ने घटना को अंजाम दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में गोलीबारी करने वाला हमलावर 21 वर्षीय ऑस्ट्रियाई व्यक्ति था, जिसके पास दो हथियार थे।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर ने वैध तरीके से हथियार प्राप्त किये थे।

पुलिस ने कहा कि उन्हें तुरंत इस व्यक्ति के मकसद के बारे में जानकारी नहीं मिली। उसने कहा कि हमलावर ने नौ लोगों को गोली मारने के बाद शौचालय में खुद को मार डाला।

पुलिस ने बताया कि हमले में कम से कम 12 अन्य लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

पुलिस ने कहा कि उसका मानना है कि हमलावर ने घटना को अकेले अंजाम दिया।

ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी की खबर के मुताबिक, मेयर एल्के काहर ने घटना को ‘‘भयानक त्रासदी’’ करार दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे एक कॉल के बाद पुलिस समेत विशेष बलों को बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेन्गेस्से हाई स्कूल में भेजा गया।

बाद में, पुलिस ने ‘एक्स’ पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

उसने लिखा कि अब किसी तरह के खतरे की आशंका नहीं है।

ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री गेरहार्ड कार्नर ने ग्राज में प्रेस वार्ता में कहा कि हमलावर स्कूल का एक पूर्व छात्र था, जिसने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की थी।

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने कहा कि तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ‘‘हमारे देश के इतिहास का एक काला दिन’’ है।

ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर ग्राज, देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग 3,00,000 है।

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन ने कहा कि इस बर्बर घटना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘वे युवा थे, जिनके सामने पूरा जीवन था। एक शिक्षक, जो उन्हें राह दिखा रहा था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\