खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से हटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार पिछले साल इस बहु खेल प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए सहमत हुई थी ‘लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं’।

विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार पिछले साल इस बहु खेल प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए सहमत हुई थी ‘लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं’।

एंड्रयूज ने कहा कि उनकी सरकार ने शुरुआत में पांच शहरों में खेलों के आयोजन के लिए दो अरब 60 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (एक अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का बजट रखा था लेकिन हाल के अनुमानों के अनुसार संभावित लागत सात अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (चार अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच गई है।

एंड्रयूज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने मेजबानी अनुबंध से हटने के अपनी सरकार के फैसले के बारे में राष्ट्रमंडल खेल आयोजकों को सूचित कर दिया है।

एंड्रयूज ने कहा, ‘‘आज का दिन उन खर्चों के अनुमानों में गलती ढूंढने के बारे में नहीं है। 12 दिवसीय खेल आयोजन के लिए छह से सात अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, हम ऐसा नहीं कर रहे हैं- इस पैसे को खर्चने का कोई फायदा नजर नहीं आता, यह सिर्फ खर्चा है और कोई फायदा नहीं।’’

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने एक बयान जारी कर कहा कि वे अपने विकल्पों पर सलाह ले रहे हैं।

सीजीएफ ने कहा कि अनुमानित लागत में वृद्धि मुख्य रूप से क्षेत्रीय, बहु-शहर मेजबान मॉडल और विक्टोरिया सरकार के आयोजन स्थलों की योजना में बदलाव और अधिक खेलों को शामिल करने के फैसले के कारण हुई।

सीजीएफ के बयान में कहा गया, ‘‘हम निराश हैं कि हमें केवल आठ घंटे का नोटिस दिया गया और सरकार के इस निर्णय पर पहुंचने से पहले संयुक्त रूप से समाधान खोजने के लिए स्थिति पर चर्चा करने पर कोई विचार नहीं किया गया।’’

वर्ष 2026 के खेल 17 से 29 तक गिलॉन्ग, बेंडिगो, बल्लारत, गिप्सलैंड और शेपार्टन में होने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी