खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका दौरे से आस्ट्रेलिया का पीछे हटना चिंता का सबब : वॉन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और केविन पीटरसन ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा स्थगित करने के आस्ट्रेलिया के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भारत जैसे क्रिकेट में ताकतवर देश के खिलाफ वे ऐसा कर सकते थे ।

लंदन, तीन फरवरी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और केविन पीटरसन ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा स्थगित करने के आस्ट्रेलिया के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भारत जैसे क्रिकेट में ताकतवर देश के खिलाफ वे ऐसा कर सकते थे ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम का हवाला देकर दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित कर दिया ।

वॉन ने ट्वीट किया ,‘‘ आस्ट्रेलिया का यूं दौरे से पीछे हटना खेल के लिये चिंता का सबब है । भारत का दौरा होता तो क्या वे ऐसा कर सकते थे ।’’

उन्होंने कहा कि भारत , आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे बड़े बोर्ड को तो उन क्रिकेट बोर्ड की मदद करनी चाहिये जिन पर महामारी की गाज गिरी है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह जरूरी है कि तीनों बड़े देश महामारी के आर्थिक दुष्परिणाम झेल रहे बोर्ड की मदद करें ।’’

वहीं पूर्व स्टार बल्लेबाज पीटरसन ने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा कभी रद्द नहीं करती । इस तरह दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द करना क्रिकेट में काला दौर है । इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया था लेकिन श्रीलंका में खिलाड़ियों के पॉजिटिव निकलने के बाद भी दौरा हुआ ।’’

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने आस्ट्रेलिया के इस फैसले को निराशाजनक बताते हुए कहा था कि इससे उसे काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा ।

सीएसए के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हम क्रिकेट आस्ट्रेलिया के फैसले से काफी निराश हैं । हम इस दौरे की पूरी तैयारी कर रहे थे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी