विदेश की खबरें | वेटिकन से आयी राशि मामले में आंकड़ों की समीक्षा कर रही है ऑस्ट्रेलिया की जांच एजेंसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एजेंसी ‘ऑस्ट्रेक’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि मामले की तह तक जाने के लिए वह वेटिकन के साथ मिलकर काम कर रही है। वेटिकन ने भी ऑस्ट्रेक के संपर्क में होने की पुष्टि की।

एजेंसी ‘ऑस्ट्रेक’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि मामले की तह तक जाने के लिए वह वेटिकन के साथ मिलकर काम कर रही है। वेटिकन ने भी ऑस्ट्रेक के संपर्क में होने की पुष्टि की।

संसद की ओर से मांगी गई जानकारी के लिए ऑस्ट्रेक ने 2014 के बाद से सालाना लेनदेन को सूचीबद्ध किया था। जिसमें यह जानकारी सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे थे।

इसके बाद मीडिया में यह अटकलें लगनें लगीं कि इस धन का इस्तेमाल यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी ठहराए गए तथा बाद में बरी कर दिए गए कार्डिनल जॉर्ज पेल के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में आपराधिक अभियोग को प्रभावित करने के लिए किया गया।

वेटिकन के अधिकारियों ने इन लेनदेन पर हैरानी जताई है।

पेल पर आरोप लगाने वाले ने अपनी गवाही में किसी भी तरह का भुगतान मिलने की बात से इनकार किया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\