IND vs AUS, ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने स्पिन से निपटने के लिए नेट सत्र में बिताया एक्स्ट्रा समय, 8 को खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले विश्व कप के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी चिंता स्पिन गेंदबाजों से निपटने की है।

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई: भारत के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले विश्व कप के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी चिंता स्पिन गेंदबाजों से निपटने की है. इस मैच में बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा का खेलना लगभग तय है. इस खतरे से निपटने के लिए टीम ने शुक्रवार को नेट सत्र के दौरान विभिन्न प्रकार की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपने कौशल को सुधारने पर ध्यान दिया.

अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने स्थानीय बाएं हाथ की उंगली और कलाई के स्पिनरों के खिलाफ अभ्यास सत्र की शुरुआत की. वार्नर ने इस दौरान कुछ चतुराई भरे और रचनात्मक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह संघर्ष करते दिखे और एक मौके पर आउट भी हुए. ICC World Cup 2023: नेट सत्र में सूर्यकुमार यादव ने की बेखौफ बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे ईशान किशन

वार्नर के अलावा मिशेल मार्श ने भी बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ अपना हाथ आजमाया, और वह भी उनसे निपटने में संघर्ष करते दिखे. स्थानीय गेंदबाजों के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने एडम जम्पा, मार्नस लाबुशेन और डार्सी शॉर्ट जैसे अपनी टीम के स्पिनरों का भी सामना किया.

इस दौरान कैमरून ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल और जोश इंगलिस ने बल्लेबाजी अभ्यास में पसीना बहाया. स्पिनरों के साथ टीम के बल्लेबाजों ने मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के अलावा स्थानीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी अभ्यास किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Australia Babar Azam bangladesh BCCI Ben Stokes cricket australia David Warner Devon Conway England hardik pandya Haris Rauf Heinrich Klaasen ICC ICC World Cup 2023 Jasprit Bumrah Jos Buttler KL Rahul Mohammed Siraj Netherlands New Zealand Pakistan Pakistan and Netherlands Pakistan vs Netherlands Pat Cummins R Ashwin Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shubman Gill South Africa Sri Lanka Afghanistan Steve Smith Team India Virat Kohli World Cup world cup 2023 आईसीसी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 आर अश्विन इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया केएल राहुल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खेल कप ऑस्ट्रेलिया अभ्यास जसप्रीत बुमराह जोस बटलर टीम इंडिया डेविड वार्नर डेवोन कॉनवे नीदरलैंड न्यूजीलैंड पाकिस्तान पाकिस्तान और नीदरलैंड पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड पैट कमिंस बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई बेन स्टोक्स मोहम्मद सिराज रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली शुभमन गिल श्रीलंका अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका स्टीव स्मिथ हारिस रऊफ हार्दिक पांड्या हेनरिक क्लासेन

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड